लखनऊ में राजेंद्र चौधरी को ज्ञापन देते युवजनसभा के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे। यहां पर केबिनेट मंत्री प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को ज्ञापन दिया गया।
जिसमें कांधला के दुष्कर्म के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में कांधला पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान संजीव मिश्रा, अलका अग्निहोत्री, अरुण अग्निहोत्री, गीता मिश्रा, चंदभूषण ओझा आदि मौजूद रहे।