शामली । राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में कांशीराम का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और अन्य लोगों ने उनके आदर्श पर चलकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
मास्टर शीतल ने अनुयायी होने की अपेक्षा अच्छे विचारक बनने पर बल दिया। छात्रावास के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आज छात्रों को चाहिए कि वह शिक्षित होकर हकों की लड़ाई लड़ें तथा शोषण के खिलाफ आवाज बनें।
इस दौरान राजपाल, श्रवण कुमार, अमित, मुकेश, देवेंद्र, प्रवेश, राहुल, रवि, राजेंद्र, अमन, राजपूत गौतम, हिमांशु, सुभाष जयंत, सुनील, धर्मेंद्र, नीरज वालिया, अनिकेत, प्रदीप, सचिन, अवनीश, सुमित आदि रहे।