इग्नू में 15 जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी एवं इग्नू स्टडी सेंटर के संरक्षक प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के इग्नू स्टडी सेंटर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 है।
इग्नू अध्ययन केंद्र के कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि केंद्र पर अंग्रेजी शिक्षण में तथा पर्यावरणीय अध्ययन में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स तथा हिंदी और अंग्रेजी में दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम कोर्स उपलब्ध है। पंजीकरण एवं प्रवेश इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन होंगे। सभी पाठ्यक्रमों के विवरण भी कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स के साथ इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नंबर 9568511911 है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रम सरकारी सेवाओं में वैध होते हैं। कक्षाएं केवल रविवार को संचालित होती हैं। दिसंबर तक या नई गाइडलाइन आने तक कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।