फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला के मेधावियों को आईजी ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
शामली पुलिस कार्यालय में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में आईजी द्वारा सम्मानित हुई स्कॉटिस स्क? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला के मेधावियों को आईजी ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला अपराजिता अभियान के अंतर्गत शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में नौ सितंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्कूल की पांच छात्राओं को शासन की नोडल अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत किया।
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान एसपी अजय कुमार ने ही सवालों का सटीक जवाब देने पर छात्राओं को पुरस्कार की घोषणा की थी। इनमें कक्षा आठ की गार्गी शर्मा, सुचित्रा कटारिया, सिमरन गोयल, कक्षा 11 की छात्रा आयूषी राणा और मंतशा अल्वी शामिल थीं। बुुधवार को पुलिस कार्यालय शामली में एक कार्यक्रम के दौरान गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी के दौरान शासन द्वारा जनपद के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आईजी पीटीएस मेरठ लक्ष्मी सिंह ने इन छात्राओं को प्रति छात्रा एक एक हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र दिया। आईजी ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की प्रशंसा की और कहा कि यह अभियान बेटियों को मन से मजबूत करने की अच्छी पहल है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने कहा कि अमर उजाला की इस अभियान के अंतर्गत वह जनपद के करीब 40 स्कूल कॉलेज और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 30 हजार से अधिक बेटियों को मोटिवेट कर चुके हैं। पूरे जिले में इस अभियान को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमी अंकित गोयल, अनुराग जैन ने बताया कि स्कूल में होने वाले अपराजिता कार्यक्रम के बारे में उनकी बेटियां भी घर आकर बताती हैं। ये कार्यक्रम से बेटियां काफी कुछ सीख रही हैं। इस मौके पर स्कॉस्टिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी, अपराजिता टीम से डॉक्टर मृदुला जैन, रीतू गोयल, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग,झिंझाना व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष मित्तल आदि व्यापारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

छात्राओं ने आईजी से लिए सफलता के टिप्स
छात्राओं ने आईजी लक्ष्मी सिंह से भी कई सवाल पूछे। पूछा कि आप इस पोस्ट पर कैसे पहुंची। कितने घंटे पढ़ती थी। दो छात्राओं ने आईपीएस अफसर बनने की इच्छा भी जताई। छात्राओं के सवालों का आईजी ने भी बखूबी जवाब दिया। कहा कि रोजाना स्कूल अटेंड करो और घर पर मन लगाकर नियमति पढ़ाई करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें