फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो कहती है वो करती है कांग्रेस

Wed, 09 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
शामली। क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में राहुल संदेश यात्रा कई गांवों में घूमी। संदेश यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस, जातिवाद और मजहब की राजनीति नहीं करती, बल्कि देशहित तथा हर वर्ग के हित
विज्ञापन

में कार्य करती है। कांग्रेस ने जो कहा करके दिखाया, मगर भाजपा झूठे वादे और दावे करती है। 

मंगलवार को राहुल संदेश यात्रा  शहर के मोहल्ला दयानंदनगर, गांव बरला जट और सल्फा आदि गांवों में पहुंची। कई स्थानों पर ग्रामीणों के साथ पंचायत हुई। इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने ही किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों का शोषण करने में लगी है।

बीते 27 साल से यूपी बेहाल है। व्यापारियों को सुरक्षा नहीं मिल रही। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब, मजदूर और किसानों के हित में कार्य किए जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन


समाज में गुंडे भय व्याप्त करते हैं, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिससे आमजन परेशान है। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह, ओमवीर उपाध्याय, चौधरी सुभाष, टीटू सल्फा, चौधरी कमल सिंह, चौधरी बिट्टू खेडीकरमू, अशोक जैन, जेके जैन, चौधरी सियानंद और चौधरी लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें