फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन, स्नान, व्यायाम का तरीका सही होने पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर राइफल क्लब में योगाभ्यास करते साधक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली राइफल क्लब परिसर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन साधकों को त्रिकोण आसन का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिविर का का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री कमलवीर वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में आहार व्यवहार के अनुशासन की मुख्य भूमिका है। हमें अपनी दिनचर्या को अनुशासन के साथ करना चाहिए। भोजन, स्नान और व्यायाम सही तरीके से करने से ही लाभदायक होते हैं।
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने त्रिकोण आसन, भुजंगासन, त्रियक ताड़ासन, पर्वतासन आदि का साधकों को अभ्यास कराया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी, सुधीर राणा, डॉ. रुचिता ढाका प्रधानाचार्या, रामेश्वर दयाल आर्य, जितेंद्र तोमर, श्रवण तोमर, अनिल कुमार, शोभा तोमर, प्रज्ञाना, शोभित शर्मा, पार्थ वर्मा, प्रियम मलिक, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें