फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोर्ड से जारी होंगे परीक्षा के लिए शिक्षक व कर्मचारियों के परिचय पत्र

Fri, 30 Oct 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। परिषद की तरफ से जारी होने वाले परिचय पत्र के लिए सभी विद्यालयों से शिक्षक व कर्मचारियों को विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 32 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो चुकी है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायकों, प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों आदि की नियुक्ति ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विद्यालयों को विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक व कर्मचारियों की तैनाती के लिए सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि परिषद की ओर से 15 नवंबर तक सभी कर्मचारियों व शिक्षकों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए। विवरण में शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल फोन नंबर और अध्यापन का विषय दर्ज किया जाएगा। शिक्षक की नियुक्ति जिस कक्षा के लिए है उनके अध्यापन का विषय कोड उसी कक्षा के निर्धारित कोड के अनुरूप दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें