फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयोडिन टिंचर से करें मावा और पनीर की पहचान

Tue, 03 Mar 2026 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्योहारों के समर में मिलावटखोर भी सक्रिय है। आपकी जागरूकता से आपकी सेहत ठीक रहेगी। आयोडिन टिंचर की दो बूंद से मावा और पनीर की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त पंकज कुमार बताया कि आयोडिन टिंचर के दो बूंद डालते ही मिलावटी मावा और पनीर का रंग गहरा बैगनी या काला हो जाएगा। असली मावा और पनीर का का रंग नहीं बदलेगा।
उन्होंने बताया कि यदि मावे को पानी में घोल दिया जाए तो मिलावट होने की दशा में मिलावटी सामान मसलन आलू, स्टार्च और सफेद पाउडर पानी में घुलकर अलग हो जाएगा। इसके साथ ही मिलावट वाला सामान नीचे बैठ जाएगा। जबकि मावे में दूध का अंश जो कि प्रोटीन और फैट से बना होने के चलते पानी की ऊपरी सतह पर तैरने लगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कभी-कभी मावे में फैट के रूप में रिफाइंड भी मिलाया जाता है। ऐसे में मावे को पानी में घोलते ही मिलावटी फैट छोटी-छोटी बूंदों के विभक्त होकर पानी की सतह पर तैरने लगेगा।
बताया कि दूध की कुछ बूंदें कांच की प्लेट पर डालने के बाद उसे नीचे की तरफ बहाने पर सही दूध पूरी तरह से बह जाएगा। वहीं पाउडर मिला दूध प्लेट पर सफेद निशान छोड़ते हुए जाएगा। पाउडर प्लेट पर चिपक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें