20 अगस्त को सीसीटीवी में कैद हुए शामली पहुंचे अंकित हत्याकांड के शार्प शूटर मोहित और सुमित। पुल
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के इनामी शूटर मोहित और सुमित की पहचान करने और उन तक पहुंचने में तीन हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल पुलिस के लिए सबसे अहम साबित हुए है। इन्हीं के सहारे पुलिस को आखिरकार सफलता हाथ लगी।
26 अगस्त को अंकित की हत्या के बाद शामली पुलिस, एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की कई टीमें शूटरों की तलाश में जुट गई थीं। पुलिस ने शामली के अलावा करनाल, पानीपत, बागपत, सोनीपत और लोनी क्षेत्र में करीब तीन हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर उनकी पड़ताल की। पुलिस ने शूटरों के आने-जाने के रास्तों की फुटेज को एक-दूसरे से जोड़कर उनकी गतिविधियों का पता लगाया। इन्हीं फुटेज के आधार पर दोनों इनामी शूटरों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिली। इसके बाद उनकी कॉल डिटेल से दोनों की लोकेशन पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। अब उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया।