शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेते भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय ब
- फोटो : SHAMLI
पाठक परिवार के साथ खड़ा है संगठन और पार्टी : विजय बहादुर
शामली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि शामली में अजय पाठक परिवार हत्याकांड को लेकर संगठन और पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने पुलिस से उम्मीद जताई कि घटना का सही खुलासा करते हुए सभी तथ्यों को उजागर कर पीड़ित परिवार को संतुष्ट करें।
शनिवार दोपहर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक शामली की पंजाबी कालोनी में पहुंचे। पीड़ित परिवार के सदस्यों से अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की हत्या के बारे में जानकारी ली। घटना पर दुख व्यक्त कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जो बातें भी निकलकर आ रही है, उससे लग रहा है यह सहज नहीं है। इसलिए तरह - तरह के विषय सामने आ रहे है। पीड़ित परिवार और हम सब चाहते है कि सभी तथ्य सामने आए। इसके लिए पुलिस काम कर रही है। पुलिस के खुुलासे पर परिजनों के संतुष्ट न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी और सही तथ्यों को सामने लाने के लिए आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। पुलिस से उम्मीद करते है कि वह इस केस का सही खुलासा करते हुए सभी तथ्यों को सामने लाए।
- मेरे भाई और बच्चे को इंसाफ मिलना चाहिए
शामली। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सिटी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा आदि की मौजूदगी में मृतक अजय के भाई कपिल पाठक भावुक हो गए। रोते हुए कहा कि उनके बच्चे और भाई समेत परिवार के चार सदस्यों की हत्या में उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए।