इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक ही इस्तखार की मौत हो गई। पुलिस ने उसको तुरंत ही कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इस्तखार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी और पति के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। दोनों के बीच सुलह करा दी थी। थाने से जाते समय अचानक ही इस्तखार की मौत हुई। डाॅ. रामबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मरने के सही कारण का पता लग सकेगा।