फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पति-पत्नी में मची ऐसी जंग, आंखों के सामने टूट गईं अनित की सांसें, हिरासत में महिला

Fri, 01 Mar 2024 01:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shsmli News : शामली में पति और पत्नी के बीच शुक्रवार सुबह विवाद हो गया। वहीं, धक्का-मुक्की में पति का सिर दीवार में जा लगा। इस दौरान पत्नी के सामने ही पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गांव लिलौन निवासी अनित (44) का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी अन्नू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। बताया गया कि मारपीट के दौरान धक्का-मुक्की में अनित का सिर दीवार में जा लगा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इस दौरान किसी ने इस मामले की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान अनित की मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई दिल्ली में रहते हैं। जिन्हें सूचना भिजवा दी गई है। अभी वे नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें