बाबरी। बाबरी पुलिस ने महिला को तीन बार तलाक देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
गांव बाबरी निवासी अंजुम ने एक दिसंबर को थाना बाबरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी वसीम निवासी सोनीपत हरियाणा के साथा 2010 में हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते उसकी सास सलमा, ससुर मेहरबान, ननद प्रवीना उसके पति वसीम को तलाक के लिए उकसाते थे और इसी साल 27 अक्तूबर को वसीम की दूसरी शादी करा दी। एक दिसंबर को वह अपने पिता व गांव के अन्य लोगों के साथ सुलह के लिए मुजफ्फरनगर मिडिएशन कोर्ट में गई तो कोर्ट के बाहर वसीम ने तीन बार तलाक कहकर उससे संबंध विच्छेद कर दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि रविवार को इस मामले में वांछित तलाक शब्द बोलने के आरोपी वसीम को कैराना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वसीम अपने किसी काम से कैराना आया था, जिसकी सूचना मिलने पर पर थाना बाबरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।