फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली निवासी युवती अपने पति की तलाश में कांधला पहुंची। अपने पति पर कांधला में किसी युवती के साथ निकाह करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के मोहल्ला चमन पार्क इंदिरा विहार निवासी युवती फरहीन पुत्री शाह मोहम्मद की शादी कई साल पूर्व गुलफाम पुत्र शराफत निवासी अब्दाल नगर थाना झिंझाना के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। गैरकानूनी तरीके से उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। युवती का आरोप है कि उसका पति कांधला में किसी दूसरी महिला साथ निकाह कर रहा है। जिसकी सूचना पर वह कांधला थाने पहुंची है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें