फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उमस ने किया बेहाल, बादल तो छाए पर बारिश ने किया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, दो दिन में राहत की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश न होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इसके उलट, तेज उमस ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा। तेज धूप और पसीने से तर-बतर लोग गर्मी से परेशान नजर आए।
सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छा गए थे, जिससे लोगों को लगा कि आज राहत की बारिश जरूर होगी, लेकिन दोपहर होते-होते उमस और अधिक बढ़ गई। गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम रही। वहीं घरों में भी लोग पंखे, कूलर और एसी के सहारे दिन गुजारने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शामली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश, और अब उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को इससे अधिक परेशानी हो रही है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई है, जिससे लोग राहत की बजाय और अधिक बेचैनी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मानसून सक्रिय है लेकिन फिलहाल स्थानीय दबाव के कारण बारिश रुक-रुक कर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें