फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरा, मलबेे में मां-बेटा दबे

Mon, 02 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। गंगेरू निवासी एक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में मां-बेटा दबकर गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों   को मलबे से निकालकर शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । दोनों  की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन


खंड विकास क्षेत्र का गंगेरू लोहिया गांव में चयनित है। लोहिया गांव में चयन के बाद भी गांव        के कई लोगों के कच्चे मकान है। इन्हीं मकानों में से एक
मकान मोहल्ला धोबीवाला निवासी अय्यूब अंसारी का है। 

शनिवार देर शाम अय्यूब की 40 वर्षीय पत्नी सरवरी अपने 25   वर्षीय बेटे फरीद के साथ  मकान में सो रही थी। इसी बीच, रात में करीब 11 बजे मकान भरभरा कर गिर गया। इससे मां-बेटा घायल हो गए। मकान के गिरने की आवाज पर मोहल्ले के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए मां-बेटे का उपचार जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार की मदद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें