फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलता रहा मकान, खराब खड़ी रही दमकल गाड़ी

Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में आग से घिरे मकान के अंदर मासूम मुबारिक मौत और जिंदगी से लड़ रहा था तो दूसरी ओर इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी खराब खड़ी रही। बाद में मजबूरन शामली से दूसरी गाड़ी बुलवाई गई।  
विज्ञापन


बताया जाता है कि कैराना कोतवाली में दमकल विभाग की जो गाड़ी खड़ी हुई है। वह 1991 माडल की है। दमकल विभाग की गाड़ी को मिस्त्री ठीक करने में लगा था। जिस कारण शामली से दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाना पड़ा जो घटना के दो घंटे बाद ही मौके पर पहुंच पायी, लेकिन तब तक  मुबारिक  जिंदगी की जंग हार चुका था।

जाहिदा के सिर से उसके पति का साया 11 माह पहले उठ चुका था। दो माह पूर्व उसका पुत्र फरमान भी बीमारी के चलते मर गया था।  जाहिदा के पति के पास केवल 5 बीघा जमीन है। घर की रोटी के लिए जाहिदा ने ग्राम बधुपुरा से अपनी ननद के पुत्र मुबारिक को अपने पास लाकर रखा था  ताकि मुबारिक और उसका दूसरा पुत्र परचून की दुकान चला कर घर का पेट पाल सके, लेकिन ऊपर वाले को शायद  यह भी मंजूर नहीं था।
विज्ञापन


आग से घिरे मकान के अंदर मासूम मुबारिक मौत और जिंदगी से लड़ रहा था तो दूसरी ओर इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी खराब खड़ी रही। बाद में मजबूरन शामली से दूसरी गाड़ी बुलवाई गई।  बताया जाता है कि कैराना कोतवाली में दमकल विभाग की जो गाड़ी खड़ी हुई है। वह 1991 माडल की है।

दमकल विभाग की गाड़ी को मिस्त्री ठीक करने में लगा था। जिस कारण शामली से दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाना पड़ा जो घटना के दो घंटे बाद ही मौके पर पहुंच पायी, लेकिन तब तक  मुबारिक  जिंदगी की जंग हार चुका था। जाहिदा के सिर से उसके पति का साया 11 माह पहले उठ चुका था। दो माह पूर्व उसका पुत्र फरमान भी बीमारी के चलते मर गया था।  

जाहिदा के पति के पास केवल 5 बीघा जमीन है। घर की रोटी के लिए जाहिदा ने ग्राम बधुपुरा से अपनी ननद के पुत्र मुबारिक को अपने पास लाकर रखा था ताकि मुबारिक और उसका दूसरा पुत्र परचून की दुकान चला कर घर का पेट पाल सके, लेकिन ऊपर वाले को शायद  यह भी मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें