फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जल गया किशोर

Thu, 02 Jun 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में आग लगने के बाद जुटी भीड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली जिले में कैराना क्षेत्र के अकबरपुर सुन्हेटी में एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें 15 वर्षीय बालक जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

किशोर को आग से बचाने के दौरान खाना बना रही उसकी मामी भी झुलस गई। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक आग पर पानी डाल कर बमुश्किल काबू पाया। जिसके बाद ही मकान के अंदर से बालक का शव बाहर निकाला जा सका।

सूचना पर एसडीएम, सीओ के अलावा सपा विधायक नाहिद हसन भी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सपुर्द ए खाक कर दिया। बृहस्पतिवार की ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी निवासी जाहिदा पत्नि मांगा खाना बना रही थी। जाहिदा का भांजा मुबारिक (15) दोपहर को खाना खाने के लिए पर आ गया।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग का इतना विकराल रूप था कि मुबारिक मकान से बाहर नहीं आ सका। जाहिदा ने मुबारिक को बाहर खींचने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर के अंदर फंसे मुबारिक की जलकर मौत हो चुकी थी और घर का सारा सामान भी जल कर राख हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एमएस गिल, सीओ भूषण वर्मा व एसडीएम रामअवतार गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। वही दमकल विभाग की एक छोटी गाड़ी आग बुझने के बाद ही मौके पर पहुंच पायी। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि परिजनों ने लिख कर दिया कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें