फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भीषण जाम, लोग रहे हलकान

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर में आए दिन बढ़ती जाम की स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।शहर के लोग आए दिन जाम को लेकर तंग आ चुके हैं। ऐसा ही हाल सोमवार को शहर का रहा। 
विज्ञापन


सोमवार को शहर में जाम लगने से लोग बुरी तरह हलकान रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। वाहन घंटों तक एक ही स्थान पर खडे़ नजर आए।

वहीं पैदल चलने वालों को भी जगह नहीं मिल सकी। जिससे इधर-उधर निकलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र छात्राओं की बसें भी जाम में फंसी रहीं।

जिसके कारण बच्चों को एक घंटे से भी ज्यादा जाम में बिताना पड़ा। शहर में कोई सड़क ऐसी नहीं रही, जिस पर जाम नहीं लगा। शहर के विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, हनुमान रोड, धीमानपुरा फाटक आदि जगह जाम लगा रहा। जिसके कारण लोगों के वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें