फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में नए थाने खुलने की उम्मीद जागी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा की सीमा से सटा होने और आतंकी कनेक्शन के कई बार खुलासा होने के चलते शामली संवेदनशील जनपदों में शामिल है। जनपद में कानून व्यवस्था के लिए दो कोतवाली समेत नौ थाने हैं। जनपद में तीन नए थानों का प्रस्ताव शासन में कई साल से अटका हुआ है। प्रदेश में कमिश्नर प्रणाली लागू होने से अब जनपद में नए थानों के खुलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को शामली को मुजफ्फरनगर से अलग कर नया जनपद बनाया गया था। उस समय जनपद की आबादी 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 1308521 थी। थाना कैराना और झिंझाना की सीमा हरियाणा से जुड़ी हुई है। यमुना नदी इन दोनों राज्यों की सीमा का निर्धारण करती है। इसके साथ ही यह जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत की सीमा से जुड़ा हुआ है। जनपद का कस्बा कैराना जाली करेंसी और पाकिस्तान से हथियार तस्करी और अन्य अवैध धंधों को लेकर पहले से ही चर्चित है। इसके अलावा पाकिस्तान और खालिस्तानी समर्थकों से कनेक्शन के भी कई बार खुलासे हो चुुके हैं। विदेशी लोगों के भी यहां शरण लेने के मामले सामने आ चुके हैं। जनपद बनने के समय दो कोतवाली शामली, कैराना और छह थाने आदर्श मंडी, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, बाबरी, झिंझाना, कांधला शामिल किए गए थे। पिछले साल 2019 में महिला थाना खुलने से कोतवाली समेत थानों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
जनपद बनने के बाद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के पांच गांव लांक, लिसाढ़, बहावड़ी, काबड़ौत और बुटराड़ी को शामली कोतवाली में शामिल कर लिया था, जिससे कोतवाली का दायरा बढ़ गया। शासन को कोतवाली देहात, ऊन और चौसाना को नया थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। यह प्रस्ताव कई साल से शासन स्तर पर अटका हुआ है। अब शासन द्वारा प्रदेश में जिस तरह से कमिश्नर प्रणाली लागू कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है, उससे जनपद में नए थाने खोले जाने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

क्षेत्रफल की दृष्टि से झिंझाना सबसे बड़ा थाना
शामली में थाना झिंझाना का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा थाना है। इसमें 81 गांव और 55 मजरे हैं। ऊन और चौसाना दो रिपोर्टिंग चौकी और अहमदगढ़ और बिड़ौली चेकपोस्ट है। हरियाणा की सीमा से जुड़ा होने के कारण यह थाना अपराध और नशे के कारोबार के कारण संवेदनशील थाने में शामिल है। इसके अलावा यहां पर ऊन तहसील है। तहसील होने के कारण ऊन को थाना बनाया जा सकता है। इसी तरह शामली और कांधला थानाक्षेत्र बड़ा होने के कारण दोनों थानों के कुछ गांवों को मिलाकर शामली देहात के नाम से नया थाना बनाया जा सकता है। इसके साथ ही चौसाना क्षेत्र में 23 गांव और 12 मजरे होने के कारण रिपोर्टिंग चौकी चौसाना को थाना बनाया जा सकता है।
जनपद की वर्तमान स्थिति
थानों की संख्या : 9
जनसंख्या : 1308521
गांवों की संख्या : 312
तहसील : 4
नगर निकायों की संख्या : 10
क्षेत्रफल : 124.021 हेक्टेयर
कोट
जनपद में तीन नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। उनसे पहले ही यह प्रस्ताव गया होगा, इसके बारे में जानकारी की जाएगी। नए थाने खोले जाने का निर्णय शासन स्तर पर ही लिया जाता है। नए थानों के संबंध में शासन से अभी कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। - विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें