फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गुंडागर्दी पर लगा अंकुश: सुरेश राणा

विज्ञापन
गढीपुख्ता से मस्तगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण का लोकार्पण करते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नौजल और नौजली में बरातघरों का लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश से गुंडे-बदमाश या तो छोड़कर भाग रहे हैं या जेल के भीतर हैं।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गांव नौजल व नौजली में बनाए गए बरातघरों का लोकार्पण करते हुए कहा कि विपक्ष की सरकार में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को ही चमकाने व आगे बढ़ाने का काम किया गया। वहीं केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मिलकर देश व प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। योगी सरकार की कानून व्यवस्था से गुंडे-बदमाशों व अपराधियों को प्रदेश छोड़ना पड़ रहा है।
नौजल में 11.54 लाख, जबकि नौजली में 9.61 लाख की लागत से बनाए गए बरातघरों का मंत्री सुरेश राणा ने शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया। यहां के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर सुंदरीकरण व सैनिटाइजेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ वीबी ढाका, सीएमएस सफल कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, अनिरुद्घ प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें