फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए डॉक्टरों का हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। छह माह से मानदेय न मिलने पर संविदा पर रखे गए डाक्टरों और कर्मचारियों ने बुधवार को सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। इस   दौरान सीएमओ से नोकझोंक भी हुई। बाद में मिले आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे संविदा   पर रखे डॉक्टर और कर्मचारी सीएमओ ऑफिस पहुंचे और हंगामा करने लगे। कई माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। चार साल से किसी भी कर्मचारी का एरियर भी नहीं मिला है और ना ही बोनस। मानदेय न मिलने से सभी को काफी परेशानी आ रही है।

वहीं, ओपीडी न चलने से मरीज भी कई घंटों तक परेशान रहे। बाद में सीएमओ से सभी को वार्ता के लिए बुलाया। जहां पर मानदेय और अन्य समस्या को लेकर बात होती रही। 
विज्ञापन


हंगामा होने के बाद सीएमओ विनीता अग्निहोत्री ने उनको अगले माह की एक से पांच तारीख के बीच ही मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सीएचसी में काम शुरू हुआ। इस दौरान डॉ. रामनिवास, डॉ. उमाशंकर, अजय, लालूराम, बीरसैन, बहादुर, नवनीत, समशेर अहमद, नीरज, ओमपाल, सौरभ अग्रवाल, राजकुमार, अशोक, संजय कुमार, राजकुमार, डॉ. पीयूष, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें