फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने बाइक पर लिफ्ट देकर महिला से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड ने बाइक पर लिफ्ट देकर महिला से छेड़खानी की
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पैदल जा रही महिला को होमगार्ड ने बाइक पर लिफ्ट दी। आरोप है कि रास्ते में होमगार्ड ने महिला से छेड़खानी की। महिला जान बचाने के लिए चलती बाइक से कूद गई और घायल हो गई।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कस्बा बनत से अपने गांव की तरफ पैदल जा रही थी। महिला के मुताबिक पीछे से बाइक पर आए युवक ने अपने को होमगार्ड बताते हुए कहा कि वह उनके गांव की तरफ जा रहा है, वह उसे उसके घर तक छोड़ देगा। होमगार्ड के कहने पर वह उसकी बाइक पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि रास्ते में होमगार्ड ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। उसने आरोपी से बाइक रोककर उसे उतारने को कहा, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद वह जान बचाने को चलती बाइक से कूद गई, जिसमें उसे चोट आई। वह निकट के गांव पहुंची और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने महिला का अस्पताल में उपचार कराया और परिजनों को सूचना दी। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें