फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने मांगी तमंचा फैक्ट्री की रिपोर्ट

Wed, 18 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल - फोटो : Getty
विज्ञापन
शामली।  कैराना में पकड़ी हथियारों की खेप के मामले में गृहमंत्रालय ने संज्ञान लिया है। पूरे प्रकरण में मंत्रालय ने शामली पुलिस रिपोर्ट मांगी है और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान में बड़े स्तर पर अवैध हथियारों का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने छह दिन पूर्व छापा मारकर दो गाड़ियों में भरा अवैध असलाह बरामद किया था। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।

दोनों गाड़ियों में से पुलिस ने 203 तमंचे और मस्कट बरामद किए गए थे। पकडे़ गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर तमंचे बनाने की तीन फैक्ट्रियां भी पकड़ी थीं। इन हथियारों को विधानसभा चुुनाव को प्रभावित करने के लिए ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


शामली पुलिस द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। विधानसभा चुनाव तिथि घोषित होने के बाद हथियारों को सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। इस सूचना पर गृहमंत्रालय भी चौकस हो गया। इस पूरे मामले में यूपी पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद मुख्यालय से इस संबंध में एसपी शामली से रिपोर्ट तलब की गई है। हालांकि एएसपी अनिल कुमार झा ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें