फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। बाजारों में दुकानों पर गुलाल और पिचकारी के साथ अन्य सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है। होली से एक दिन पहले मंगलवार को ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की कारोबारी उम्मीद जता रहे हैं। 
विज्ञापन

जिले में होली का पर्व बुुधवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के रंग में बाजार भी रंगे हुए नजर आने लगे हैं। बाजार में रंग बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजिया के हार और मेवा से दुकानें सजी हुई है। सोमवार को बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रही। होली पर बहनों के यहां हार और मिठाई के साथ कोथली ले जाने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। इसके चलते बाजार में चहल पहल बनी रही। गुलाल, रंग और पिचकारी के थोक विक्रेता धनराज बंसल ने बताया कि इस बार होली पर बाजार पहले  मंदा रहा है। एक-दो दिन से ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से तेजी आई है। मंगलवार को होली से एक दिन पहले ग्राहकों की भीड़ अधिक होने की उम्मीद है, जिसके चलते कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। विवेक बंसल ने बताया कि इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक की उपलब्ध है। टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है। बच्चे स्पाइडर मैन, छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे है।

जिले में 519 स्थानों पर होगा हालिका दहन 
शामली। जिले में बुधवार को 519 स्थानां पर होलिका दहन किया जाएगा। होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है, वहीं होली और उससे अगले दिन दुल्हैंडी के पर्व को शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भी तैयारी पूरी करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने होलिका दहन के समय जिले में थाना प्रभारियों समेत पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देशों के अनुसार नई जगहों पर होलिका नहीं लगाई जाएगी और होली के जुलूस के रास्ते में बदलाव नहीं होगा। एसपी ने कहा कि होली पर शांतिभंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपकी सेहत की सुरक्षा स्वयं पर
शामली। एसपी अजय कुमार ने लोगों से कहा कि अपनी सेहत की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आप स्वयं पर है। इसके साथ खिलवाड़ न करे। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न करे, संदिग्ध शराब का सेवन न करे और शराब का अत्याधिक सेवन न करें, क्योंकि ये तीनों जानलेवा हो सकती है। 
विज्ञापन


जिले में होली पर पुलिस व्यवस्था
- एक कंपनी आईटीबीपी
 एक कंपनी पीएसी
- 250 दरोगा
- 500 सिपाही
- 500 होमगार्ड
 284 ग्राम प्रहरी (चौकीदार)
- 42 यूपी 100 की फ्लीट/ वाहन
दो हजार डिजीटल वालंटियर्स सक्रिय रहेंगे (सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करने के लिए)
- 500 संभ्रात लोगों की पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम करेगी।
होली के दिन पुलिस के रडार पर ये रहेंगे
- होली के नाम पर हुड़दंग करने वाले
- दूसरों की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले
- छेड़खानी करने वाले
- ट्रैफिक वायलेशन करने वाले
- ऊंची आवाज में डीजे बजाने वाले
- सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें