गांव दरगाहपुर स्थित ऊन शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर लिपिक के न आने पर गन्ना किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे जीएम केन ने दोपहर बाद नए तौल लिपिक को भेजकर गन्ने का तौल शुरू कराया।
दरगाहपुर मार्ग स्थित ऊन शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र दरगाहपुर ए के नाम से स्थित है। इस क्रय केंद्र पर आसपास के किसान गन्ना तौलते हैं। सोमवार को क्रय केंद्र पर दोपहर तक भी तौल लिपिक के न पहुंचने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर सेंटर पर खड़े रहे। दोपहर 12 बजे तक भी तौल लिपिक के न पहुंचने पर किसानों से गन्ना सुपरवाइजर राजकुमार से बात की तो उसने बताया कि तौल लिपिक छुट्टी पर गया हुआ है। इस पर किसानों ने कहा दूसरे तौल लिपिक की व्यवस्था करने की मांग शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि पहले से तौल बंद रहने की सूचना नहीं दी गई। वे खेतों से गन्ना लादकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए हैं और गन्ने को लेकर वे कहां जाएंगे।
किसानों ने तौल चालू करने की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर जीएम केन नरेंद्र सरोहा ने किसानों को समझाकर शांत किया और दूसरे तौल लिपिक को भेजकर गन्ना तौल चालू कराया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस अवसर पर विकास, शिवम, रणबीर, गगन, रजत, विक्की, विरेंद्र, पारूल आदि किसान मौजूद रहे। जीएम केन नरेंद्र सरोहा ने बताया कि यहां नियुक्त तौल लिपिक के परिवार में कार्यक्रम होने की वजह से वह छुट्टी पर चले गए थे। गन्ना तौल की व्यवस्था कराकर किसानों का गन्ना ले लिया गया है।