फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी संस्थान ने आमंत्रित की प्रविष्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी संस्थान ने आमंत्रित की प्रविष्टियां
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कहानी, कविता, निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइप ए-4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 25 सौ शब्द, कविता अधिकतम 500 शब्द की हो। निबंध आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदम विषय पर केंद्रित होगा, जो अधिकतम 25 सौ शब्द का होगा। कहानी, कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित होनी चाहिए। कहानी, कविता, निबंध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम और पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाणपत्र की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रोत्साहन डॉ. अमिता दुबे से संपर्क कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 जून है। प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपये, द्वितीय पांच हजार, तृतीय चार हजार और सांत्वना पुरस्कार दो लोगों को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें