शामली। शहर के शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस धूमधाम के मौके पर निबंध और गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेपल्स एकेडमी में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। प्रबंधक मुकेश संगल और चेयरमैन विपिन संगल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रताप सिंह, रमनीश, मोनूू बच्चस, रविश चंद्र, बाल विक्रम, सुमन, प्रीति, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।
लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का में निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार, नादेश्वर व प्राचार्य सुभाष चंद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. अरविंद गुप्ता, प्रीति धामा, योगेंद्र सिंह, अमित, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कालेज बनत में स्वरचित कविताएं व निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सत्यनारायण इंटर कालेज में हिंदी दिवस पर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने छात्रों को अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेेरित किया। हिंदी अध्यापक सतीश आत्रेय ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है। हमें हिंदी को बढ़ावा देना चाहिए। इस दौरान अनिल कुमार, रामनाथ, सुमन, उमा, सारिका, सुनील कुमार, विकास गुप्ता, प्रवेंद्र तोमर, अश्वनी कुमार, फूल कुमार आदि मौजूद रहे।
आरके इंटर कालेज में हिंदी दिवस पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने छात्रों को हिंदी के प्रचार प्रसार में पूर्ण योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हिंदी प्रवक्ता संतलाल, सहदेव, सतेंद्र वर्मा, नवाब सिंह, नीरज, पुष्पेंद्र, आशीष, प्रमोद, रजनीश आदि मौजूद रहे।
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमदत्त आर्य ने किया।
प्रधानाचार्य आनंद शर्मा ने छात्रों को हिंदी का महत्व बताते हुए भविष्य में हिंदी की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
मौके पर ब्रिजेश कुमार, अरविंद, शेखर चौहान, मुद्रित गर्ग, अंकुर, मधुबन, अशोक, प्रदीप, राकेश आदि मौजूद रहे। वही सत्यनारायण शिशु मंदिर मेें हिंदी दिवस बच्चों ने कविताएं सुनाई।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार संगल ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डालते हुए हिंदी का देश गौरव बताया। वही निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। वीवी पीजी कालेज में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। संचालन डॉ. छवि ने किया। छात्रों ने हिंदी दिवस पर स्वरचित कविताएं व भाषण दिए। हिंदी प्रो. जयनारायण बंसल ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा की ओर ध्यान देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. वेदकुमारी ने सभी को हिंदी दिवस की जानकारी दी। डॉ. मंजु मघन, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. रवि खन्ना, संगीता सक्सेना, आस्था, दीपक आदि मौजूद रहे। जैन कालेज ऑफ एजूकेशन बनत में हिंदी दिवस पर कालेज में वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य अनुपमा शर्मा ने किया। स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज बाबरी में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. प्रियंका त्यागी, आरती, वंदना, सोनिया, सूरजमल, बिट्टू आदि रहे।