शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में आरएसएस के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र
- फोटो : SHAMLI
शामली। नववर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट की देखरेख में एक बौद्धिक सभा आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा संगठन की शक्ति पर चर्चा की।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट की देखरेख में बौद्धिक सभा की अध्यक्षता संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने की। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। विद्यालय लिपिक मोहित कुमार ने ‘‘पूर्ण करेंगे हम सब केशव, वह साधना तुम्हारी‘‘ गीत गाकर सबको डा. साहब के चरित्र से परिचित कराया। मुख्य अतिथि संजीव लोहान ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष की शुरूआत बताते हुए कहा कि प्रत्येक घर में शक्ति की देवी की उपासना की जाती है। इसका अपना वैज्ञानिक एवं पौराणिक महत्व है, जिससे हमें अपार ऊर्जा प्राप्त होती है। इस अवसर पर सोमदत्त आर्य, सुनील अरोरा (टम्मी), डॉ. राकेश शर्मा, विकास जैन, आचार्य अशोक सोम, नीटू कुमार, पवन कुमार, वसीम खान, मधुबन शर्मा, परितोष कुमार, सुनील कुमार, विकास कुमार, सुभाष चन्द आदि उपस्थित रहे। संचालन आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने की।