फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पता नहीं देने के कारण वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हो रही डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वेंडरों की गलती का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है। आवेदकों के पते अधूरे या फिर नहीं देने के कारण वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अलग-अलग वाहन कंपनियों के डीलरों के यहां डंप हो रहीं हैं। जिले में कई मामलों की शिकायत एआरटीओ के पास भी पहुंची है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने के कारण चालकों के वाहनों के चालान भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल 2019 से जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई थी। जिले की बात की जाए तो यहां पर 1.35 लाख दुपहिया वाहन हैं, जिनमें से 98 हजार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है। पिछले करीब पांच से छह माह से जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डंप होने के मामले सामने आए हैं। शामली के बुकिंग करने वाले डीलर अमित ने बताया कि हर रोज एक से दो मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें एचएसआरपी बनाने वाले वेंडर नंबर प्लेट के साथ उनका पता नहीं भेज रहे हैं, जिसके कारण उनके यहां पर प्लेट डंप हो जाती है।
एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि कुछ वाहन चालकों की शिकायतें मिली हैं। वाहनों के डीलरों के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनियों के वेंडरों से कहा गया है कि नंबर प्लेट भेजने के साथ वाहन स्वामी का पता, मोबाइल नंबर जरूर भेजें, क्योंकि पता और मोबाइल नहीं नहीं भेजने के कारण ही समस्या पैदा हो रही है। वाहन चालकों के चालान की भी आशंका बनी रहती है। जल्द ही कंपनियों के वेंडरों, डीलरों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। दोनों के बीच समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। कहा कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ अगले माह से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी दो टीमों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

- फर्जीवाड़ा करने वाले 10 से अधिक लोग रडार पर
एआरटीओ ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के नाम पर कुछ लोग धोखाधड़ी भी करते हैं। हाई सिक्योरिटी की तरह दिखने वाली नंबर प्लेट बनाकर दे देते हैं, जिससे पुलिस, परिवहन विभाग के चालान से बचा जा सके। ऐसे 10 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वाहन चालकों से भी ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है।
- 15 से 20 दिन में बनकर तैयार हो जाती है नंबर प्लेट
एआरटीओ के अनुसार, वाहन स्वामी bookmyhsrp.com/index.aspx वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान करने और वाहन कंपनी के डीलर को चुनने की स्वतंत्रता भी उपलब्ध है। आवेदन के 15 से 20 दिन के अंदर प्लेट तैयार हो जाती है, जिसे संबंधित डीलर से लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें