फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट के जस्टिस को किया सम्मानित

विज्ञापन
कैराना में कोर्ट परिसर का निरीक्षण करते हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशासनिक न्यायाधीश समीर जैन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। जनपद न्यायालय में हाई कोर्ट के जस्टिस व जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश को अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। इससे पहले न्यायाधीश ने कैराना स्थित कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को हाई कोर्ट के जस्टिस व जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश समीर जैन कैराना पहुंचे। यहां पर प्रशासनिक न्यायाधीश ने जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य के साथ कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परिवार न्यायाधीश अरविंद मलिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रतिभा, अपर जिला सत्र न्यायाधीश मुमताज अली, रेशमा चौधरी, सुबोध सिंह, सुरेंद्र कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण कुमार व सुधा वर्मा के अलावा अधिवक्ता मौजूद रहे।
बाद में बार भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ व महासचिव जावेद अली ने प्रशासनिक न्यायाधीश समीर जैन व जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य को फूल माला पहना कर और प्रतीक चिन्ह व बुके भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय में रिक्त पदों पर न्यायाधीशों की तैनाती की मांग की। जिस पर प्रशासनिक न्यायाधीश ने जल्द ही समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्रह्मपाल चौहान, प्रमोद चौहान, नीरज चौहान, आशोक कुमार, खड़क सिंह, संजय सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें