फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हेल्पर की मौत, दो घायल

Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर शुक्रवार की मध्य रात ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर और ट्रक चालक घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


मेरठ की ओर से एक ट्रक शामली की ओर आ रहा था। शुक्रवार की मध्य रात्रि जब मेरठ-करनाल हाइवे पर लांक भट्ठे के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का हेल्पर अंकित अंदर ही फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक गुलजार तथा ट्रैक्टर चालक को नरेंद्र निवासी गांव झाल शामली को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन अंकित निवासी गांव सलारपुर मेरठ के शव को ट्रक की बॉडी में फंसे होने के कारण नहीं निकाल सकी।
विज्ञापन


देर रात कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका। पुलिस ने अंकित के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें