फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह रोकने में ग्राम प्रधानों, गणमान्यों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/गढ़ीपुख्ता। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह पर अंकुश लगाने के लिए रविवार शाम कोतवाली में गणमान्य लोगों और ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि हाल ही में जगह-जगह बच्चा चोर गैंग द्वारा बच्चा उठाने की अफवाह उड़ रही है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधान और गणमान्य लोगों से अफवाह पर कड़ाई से अंकुश लगाने में सहयोग की अपील की। बैठक में नशाखोरी, अवैध शराब जैसे मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने आगामी श्रीराम लीला, मोहर्रम, गणपति यात्रा को लेकर भी सभी नगरवासियों और ग्रामवासियों से सहयोग मांगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रवीण, यूसुफ, जाहिद, आनंद, अशोक एडवोकेट, गज्जू, शाहिद, मुरसलीन, अनिल, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाने पर बैठक में थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कस्बा और क्षेत्रवासियों से कहा कि बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान न देकर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी झूठी सूचना कस्बा व आसपास में फैलाता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इस अवसर पर चेयरमैन अली हसन, नीरज जैन, नरेश कुमार सैनी, मोहनलाल प्रधान खेड़की, सुदेश जैन, रूचिन गर्ग, जयराज सिंह, अजय तोमर, जाहिद, अरसद, जमसेद, विजेन्दर, मिट्ठन लाल, अमित संगल, सुमित चौधरी, सुनील गोयल, चरण सिंह, इरफान, रामपाल, गुल्लू, सद्दाम, रिफाकत, संजय, विजय गिरी, पवन संगल, अतीक खान आदि मौजूद रहे।
--
बच्चा चोर की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बाबरी। भाज्जू गांव से शनिवार दोपहर डायल 100 को सूचना दी मिली कि गांव में भिखारी द्वारा बच्ची को उठा लिया। डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस ने कॉलर से बात की तो उसने पड़ोस के युवक द्वारा शोर मचाना बताया। सूचना पर बाबरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि गांव में कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। इसी बीच मिंटू ने बच्चों को डराने के लिए धमकाया कि मांगने वाला झोली में डालकर ले जाएगा। बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले। उसने 100 नंबर पर काल कर दी थी। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद ने बताया कि भाज्जू गांव में बच्ची को उठाने की सूचना गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें