फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आम के बागों को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार देर रात आई आंधी से शहरी और ग्रामीण क्षेेेत्रों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। तेज हवा के चलने से जिले में आम की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। रविवार को धूप निकलने से मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

अचानक शनिवार रात साढ़े 12 बजे के बाद आई आंधी से मौसम ठंडा हो गया। जिससे जिले के थानाभवन-जलालाबाद, कांधला और कैराना शामली और बाबरी क्षेत्रों में आम के बागों को काफी नुकसान पहुंचा है। चार घंटे तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी बंद होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। रविवार को दिन में धूप निकली। दिन का तापमान 37 डिग्री तापमान रिकार्ड किया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह के मुताबिक सोमवार को दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद मौसम में बदलाव आएगा। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें