फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 41 डिग्री

Sun, 26 Apr 2026 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली की वर्मा मार्किट के पास गर्मी में जाते वाहन सवार। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में अप्रैल में ही झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी का असर रविवार को देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया और इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। शादी समारोहों में लोग भीषण गर्मी से जूझते नजर आए। दोपहर में तेज गर्म हवाओं से शरीर में झुलस रही। गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर पर गमछा और दुपट्टा रखकर बाहर निकले। गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव किसानों और श्रमिकों पर पड़ रहा है।
रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 23 प्रतिशत और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता मलिक (सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ) के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है तथा रात के समय भी गर्मी बनी रहेगी। चिकित्सकों ने लोगों को लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि बुखार, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अधिक से अधिक पानी पिएं और साफ-सुथरा पानी ही उपयोग करें।

कैसे करें बचाव
हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें।
धूप से बचने के लिए चश्मा, छाता और टोपी का उपयोग करें।
खुले में काम करने पर सिर, चेहरा और शरीर को गीले कपड़े से ढकें।
घर में ओआरएस घोल रखें।
गर्मी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और शरीर को ठंडा रखें।

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ 1000 पार
नींबू और बर्फ के दामों में उछाल
भीषण गर्मी के चलते बाजार में नींबू और बर्फ की कीमतों में तेजी आई है। नींबू जो पहले 80 रुपये किलो बिक रहा था, अब 250 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं बर्फ की सिल्ली का दाम 150 से बढ़कर 200 रुपये हो गया है। दुकानदारों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ मांग भी बढ़ी है, लेकिन नींबू की आवक कम होने से दाम बढ़े हैं।

शामली की वर्मा मार्किट के पास गर्मी में जाते वाहन सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें