फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में मलेरिया का बढ़ा खतरा, दो नए केस और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में मलेरिया बुखार का खतरा बढ़ गया है। दो नए केस मिलने से जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पिछले साल स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मलेरिया के 27 केस दर्ज हुए थे। शासन ने मलेरिया की रोकथाम के लिए मरीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में मलेरिया के केस हर महीने सामने आ रहे हैं। पिछले महीने सितंबर माह में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इससे पहले इस साल में मलेरिया के छह केस मिले थे। अब बढ़कर संख्या आठ हो गई है। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है, इनमें अधिकतर वायरल बुखार के मरीज होते हैं। इनके साथ ही मलेरिया के लक्षण वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे मलेरिया होने का खतरा रहता है।
उधर, शासन ने मलेरिया की रोकथाम के लिए इस बार मरीजों की ज्यादा से ज्यादा जांच करने पर जोर दिया है। इसके चलते इस साल में अब तक 63825 मरीजों की जांच की गई, जबकि पिछले साल 42464 जांच हुई थी, जिनमें 27 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को मच्छर को पनपने से रोकने और काटने से बचाव करना चाहिए। बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल में जांच व उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
- घर व आसपास साफ सफाई रखें।
- रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- शरीर को ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का प्रयोग करें।
- मच्छरों को घर में घुसने से रोकने को खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं।
- बुखार होने अस्पताल में जांच व उपचार कराएं।
-
मलेरिया के लक्षण
- कंपकपी के साथ तेज बुखार होना।
- बुखार के साथ ठंड लगना।
- सिर में तेज दर्द होना।
- थकान के साथ पसीना आना।
- जी मिचलाना व उल्टी होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें