फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुरगान में डाला डेरा डाला

विज्ञापन
कैराना के गांव खुरगान में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुरगान में डाला डेरा डाला
विज्ञापन

शामली, कैराना। गांव खुरगान में डेंगू से 35 वर्षीय महिला की मौत और उसके पति की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव खुरगान में डेरा डाला। मृतका के परिजनों सहित दस के ब्लड सैंपल लिए। इसके अलावा 40 ग्रामीणों की जांच की।
खुरगान निवासी 30 वर्षीय सायरा खानम की शामली के एक निजी अस्पताल में डेंगू के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पति नवाब अली की भी हालत बिगड़ने पर उन्हें पानीपत प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। डेंगू से महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विकास वर्णवाल, डॉ. रीतू, फार्मेसिस्ट मोहम्मद अली व लैब सहायक सुनील गांव खुरगान पहुंचे। मृतका सायरा बानो के मकान के सामने बैठ कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान ग्राम प्रधान असलम भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. विकास वर्णवाल ने बताया कि करीब 40 ग्रामीणों के बुखार, मलेरिया आदि के लक्षणों की जांच की गई। लक्षणों के आधार पर मृतक महिला के परिवार के पांच और पांच अन्य ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि खुरगान में डॉक्टरों की टीम को भेजा गया था। मृतका के परिजनों सहित 10 ग्रामीणों के सीबीसी, डेंगू, मलेरिया आदि जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सीबीसी व मलेरिया की रिपोर्ट संतोषजनक आई है। डेंगू की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। ग्रामीणों को दवाई भी वितरित की गई हैं।
विज्ञापन

नहीं हुआ गांव खुरगान में एंटी लार्वा का छिड़काव
डेंगू से महिला की मौत के तीसरे दिन भी खुरगान में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान असलम ने बताया कि गांव में आई डॉक्टरों की टीम से बात की गई थी। उन्होंने मंगलवार को गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की बात कही है। उधर, जिला मलेरिया विभाग के प्रभारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मंगलवार को खुरगान में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।

कैराना के गांव खुरगान में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें