फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने पर जनपद का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विदेश से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर हैं, हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति के विदेश से जिले में पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि विदेश से आने वाले किसी व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। साथ ही सतर्कता भी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गांवों में बनी निगरानी समिति को भी सतर्क कर दिया गया है कि उन्हें विदेश से किसी व्यक्ति के आने की सूचना मिलती है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे। सीएमओ ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति ब्रिटेन या अन्य किसी भी देश से आता है तो उसका आरटी पीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल लैब में भेजा जाएगा। अगर सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उस सैंपल को जांच के लिए पुणे लैब में भेजा जाएगा ताकि कोरोना के जीनोम टाइप का पता चल सके। तब तक उस व्यक्ति के साथ उसका परिवार भी क्वारंटीन रहेगा। सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव भी आती है तो विदेश से आने वाले व्यक्ति को क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें