फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देशभर में आपात काल के हालात, किसान विरोधी केंद्र सरकार’

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव ताना में अलाव यात्रा के दोरान ग्रामीणो के साथ सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। योजना आयोग के पूर्व सदस्य और सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की अलाव यात्रा शुक्रवार से शुरू हुई। डॉ. सुधीर पंवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि देशभर में अघोषित इमरजेंसी लागू है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हींड, गढ़ीपुख्ता में योजना आयोग के पूर्व सदस्य और सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार ने चौपाल लगाकर अलाव सभा की। उन्होंने कृषि कानूनों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने केंद्र की मोदी प्रदेश की योगी सरकार की कृषि कानून पर आलोचना की। हींड सभा में ममरेज, रहमान, जमील, सनव्वर प्रधान व सिफेदार आदि उपस्थित रहे। गढ़ीपुख्ता में रामपाल चौधरी के घेर में आयोजित की गई सभा में कहा कि राजनैतिक दलों के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर पुलिस के पहरे में सपा कार्यालय श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर सतेंद्र चौधरी, महक सिंह, भोपाल सिंह, मांगेराम, सुधीर चौधरी, प्रवीण चौधरी, मुस्तकीम नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे। सुरेंद्र ताना के यहां अलाव सभा हुई।

शामली क्षेत्र के गांव हिन्ड में अलाव यात्रा के दोरान ग्रामिणो से वार्ता करते सपा नेता डॉक्टर सुध?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें