फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के सामने भिड़े ग्रामीण

Tue, 24 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
झिंझाना। गांव सूबरी में लोहिया आवासों के सत्यापन के लिए आए अवर अभियंता के सामने पात्र और अपात्रों के विवाद को लेकर ग्रामीणों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में कार्रवाई कर दी।   
विज्ञापन


गांव सूबरी में ग्राम प्रधान बिजेंद्र ने 15 लोगों को लोहिया आवास योजना के तहत भवन आवंटित किए जाने के लिए सूची भेजी। इनके सत्यापन के लिए सोमवार को गांव में पहुंचे अवर अभियंता मेघनाथ के समक्ष ग्राम प्रधान के भाई सुनील ने आरोप लगाया कि  अपात्र लोगों के भवन बनवाए जा रहे हैं। 

अपात्रों ने निरीक्षण में अपने पुराने मकान दिखाए थे, लेकिन चयनित लोगों ने गांव से बाहर प्लाट खरीद कर योजना में मिले रुपयों से अपने मकान बना रहे हैं। विरोध करने पर प्रधान के ड्राइवर अब्बास ने उसके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ कर हवालात में बंद कर शांती भंग करने की धाराओं में चालान किया है। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि गांव सूबरी में ग्राम प्रधान के भाई और प्रधान के ड्राइवर के बीच मारपीट होने की सूचना मिली थी। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। ग्राम प्रधान बिजेंद्र का कहना है। कि उसका भाई गलत आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें