फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल घोडे़ को मारने की अनुमति मांगी

Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
गुहार
विज्ञापन
कैराना।  दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए घोड़े का उपचार कराने वाले युवक ने उसे मारने की अनुमति मांगी है। शुक्रवार को पानीपत रोड पर मदरसे के पास बाइक सवार ने एक घोड़े को टक्कर मार दी, जिसमें उसके अगले दोनों पैर टूट गए।
विज्ञापन


विकास निवासी गांव मवी ने निजी पशु चिकित्सक से घोडे़ का उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शामली स्थित घोड़ों के अस्पताल ब्रुक इंडिया से संपर्क किया गया। यहां से डॉक्टर मनोज घोडे़ का उपचार करने पहुंचे, लेकिन पैर टूट जाने के कारण उसका ठीक होना संभव नहीं है। रविवार को विकास, नवज्योती समिति के सदस्य नरेंद्र कुमार कोतवाली पहुंचे और   घोड़े को मारने की अनुमति मांगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घोडे़ के मालिक को तलाश कराया जा रहा है। किसी जानवर को मारने की अनुमति देना उनका अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें