शामली। एसपी विजय भूषण के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा दौर में आम जनता की पुलिस ज्यादा अनदेखी कर रही है। पुलिस आम जनता और अपराधी के बीच फर्क नहीं समझ रही है। पुलिस को जनता का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए।
बुधवार देर रात कैराना रोड के एक विवाह मंडप में शामली जनसेवा समिति की ओर एसपी विजय भूषण को पांचवीं बार राष्ट्रपति पदक मिलने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नरेश टिकैत ने कहा कि पुलिस आम जनता की सुनवाई करते हुए झूठे मुकदमों पर अंकुश लगाए।
समारोह मेें एसपी विजय भूषण को चौधरी टिकैत एवं शामली जन सेवा समिति के संयोजक और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, उद्यमी अशोक बंसल, राजेंद्र बंसल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से जनता का विश्वास जीतने का आह्वान किया।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एडीएम भरत पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, राजेंद्र बंसल, रमेश नंबदार, पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक, कुलदीप पंवार, जेेके जैन, योगेंद्र चेयरमैन, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, थानाभवन सीओ भूषण वर्मा, झिंझाना चेयरमैन सराफराज खां, कैराना चेयरमैन राशिद, राशिद अली एडवोकेट, डाक्टर अजय चौधरी ने विचार व्यक्त किए। संचाल राजीव मलिक ने किया।