शामली में डीएम से मिलते कांधला के भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पुराने भवन के कीमती मलबे को कौड़ियों में उठवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कांधला नगर मंडल अध्यक्ष सतवीर वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष नरेश सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डीएम सुजीत कुमार को अवगत कराया कि कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान में 1956 में बाबू प्रेमप्रकाश ने नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए पंचायत की भूमि पर बनेे कमरो पर को कॉलेज के लिए दिया था।
पुराने थाने के भवन में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण शुरू हुआ। बताया कि दो दशक पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन खंडहर हो गया था। तीन साल पूर्व कॉलेज को नये भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। कॉलेज का कार्यालय और प्रयोगशाला पुराने भवन में संचालित हैं।
बीते माह डीआईओएस और नायाब तहसीलदार ने बिल्डिंग में बने कमरों के दरवाजों, खिड़कियों और लोहे के गार्डर, कॉलेज में खडे़ कीमती पेड़ों के साथ फर्नीचर का ठेका मेरठ की एक कंपनी को सौंप दिया। आरोप है कि यह ठेका बहुत कम रुपयों में छोड़ गया, इसकी जांच कराई जाए। इस दौरान श्रीकांत जैन, ईश्वर दयाल कंसल, सर्वेश वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रवि नामदेव आदि मौजूद रहे।