शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रैन की इन्तजार में बैठे यात्री
- फोटो : SHAMLI
शामली। सहारनपुर में उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह से दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर अलर्ट कर दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने शामली रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन समेत कई ट्रेनों की चेकिंग कराई। इस दौरान सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन एक घंटा चेकिंग में फंसी रही। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुुबह 8.15 बजे सहारनपुर में उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह से रेल प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ में अफरातफरी मच गई। रेलवे के अफसरों ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अलट्र जारी कर दिया गया। बम की अफवाह की जानकारी मिलने पर शामली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से आने वाली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन जैसे ही पहुंची। जीआरपी के थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह और आरपीएफ के थाना प्रभारी प्रांजल कुमार बोड़ा आदि ने जीआरपीएफ और आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्टेशन केेे प्लेटफार्म नंबर एक, दो, बुकिंग क्लर्क, आरक्षण केंद्र पर सवारियों और उनके सामान की चेकिंग की।
उधर, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि हरिद्वार पैसेंजर का सहारनपुर से दिल्ली की ओर चलने का निर्धारित समय सुबह 8.15 बजे का है। बम की अफवाह के बाद चेकिंग में एक घंटे से ज्यादा समय फंसी रही। चेकिंग के बाद सहारनपुर से दिल्ली रवाना किया गया। हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेेशन पर एक घंटा बाद पहुंची।