फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसाना के ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। चौसाना मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य में गांव हरसाना के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग की, लेकिन काफी समय तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर सड़क का निर्माण करा रहे जेई के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


ऊन चौसाना मार्ग काफी समय से गड्ढों में तब्दील रहा है। गत सपा सरकार ने 10 किमी लंबे मार्ग के लिए 21986 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। जिससे निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को ऊन चौसाना मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए हरसाना के ग्रामीणों ने कार्य को बंद करा दिया। 

आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा सड़क पर कम बजरी और तारकोल भी कम डाला जा रहा है। जिसकी वजह से मार्ग बनने से पहले ही जगह जगह से उखड़ गया। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, मगर मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


जिसके बाद गांव से दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील में पहुंच ठेकेदार की शिकायत एडीएम विजय प्रकाश तिवारी से करते हुए जांच कर कार्यवाई की मांग की। मौके पर डॉ. संजीव, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह, हरि सिंह, ओमपाल प्रधान, महेश मलिक, अतर सिंह सचिन, राजीव, पीतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें