फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप उखाड़ने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा

Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
थानाभवन। दूषित पेयजल देने वाले हैंडपंपों को उखाड़ने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जल निगम के अभियंता ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि दूषित पेयजल देने वाले 132 हैंडपंप एनजीटी के आदेश पर उखाड़े जाने हैं, मगर अभी तक 53 ही उखाड़े गए हैं। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र में जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए हैंडपंपों से दूषित पेयजल निकलता है। पूर्व में इसकी जांच हुई, जिसके बाद एनजीटी ने दूषित पेयजल देने वाले हैंडपंपों को चिह्नित कर उखाड़ने का आदेश दिया था।

इसी के चलते गांव सोन्ता, रायपुर, गोगमा, कुतुबगढ़, मुल्लापुर, तितारसी, मसावी, बन्तीखेड़ा, जमालपुर आदि गांवों में लगे 132 हैंडपंप उखाड़े जाने हैं। निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम शामली के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि 132 नलों को उखाड़ने के आदेश पर अभी तक कुल 53 हैंडपंप उखाड़ दिए गए हैं, बाकी हैंडपंप को उखाड़ने में ग्रामीण व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिसके चलते अधिशासी अभियंता ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जल्दी ही जल निगम की टीम के साथ पुलिस बल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें