शामली। धीमानपुरा फाटक के निकट गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान करनाल से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। इसके साथ लंगर का आयोजन किया।
बुधवार को श्री गुरुनानक देव जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा में शबद कीर्तन, लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करनाल से ज्ञानी गुरु बक्श सिंह ने कीर्तन किया और गुरु नानक देव के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नानक देव जी ने मानवता का उद्धार करने हुए लाखों प्राणियों का उद्धार हुआ।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने सज्जन, ठग और राक्षस सभी को सत्य का मार्ग बताया और उन्हें नाम जपना, नेक कमाई और बांट कर खाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में अटूट लंगर का भी आयोजन किया , इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।
इसमें अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, सतनाम सिंह, सरजीत सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, सूरत सिंह, हरजीत सिंह, अरविंद साहनी, गगन जुनेजा, गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।