फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया, गुरुद्वारा रंगीन रोशनी से जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री गुरुद्वारा में 48 घंटे का गुरु ग्रंथ साहिब का हुआ पाठ, शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

-फोटो समाचार
शामली। गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर शहर का गुरुद्वारा रंगीन रोशनी से जगमग हो गया। सोमवार को श्री गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ किया गया। बाद में अखंड लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर गुरु पर्व की लख लख बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा की ओर से सिखों के गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ किया गया। वहीं 48 घंटे का गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ हुआ। एक घंटे का शबद कीर्तन गुरु ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने किया। मुजफ्फरनगर से आए जोगा सिंह ने सिखों के गुरु नानक देव के गौरवशाली इतिहास और उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। बतौर मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से एडीएम संतोष कुमार सिंह को पटका ओढ़ाकर स्मृति चिह्नि देकर सम्मानित किया गया। एडीएम ने गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर प्रकाश डालता। साथ ही सिखों के गौरव शाली इतिहास और बलिदान की चर्चा की। इस मौके पर विशाल लंगर हुआ, जिसमें शामली, बाबरी, मुंडेट सिभालका, जलालाबाद, थानाभवन आदि की संगतों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सरदार अर्जुन सिंह, जीत सिंह, जगजीत सिंह, संतोख सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, दर्शन सिंह, राजेंद्रपाल सिंह, सरदार सुरजीत सिंह बेदी, प्रमिद्र सिंह, डा़ हरदीप सिंह, गुरुमुख सिह, राजवीर सिंह मुंडेट आदि ने गुरु पर्व पर लख-लख बधाई दी। शाम के समय गुरुद्वारा रंगीन रोशनी में जगमग हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें