कैराना। घनी आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर को रुकवाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी।
सोमवार को मोहल्ला दरबार खुर्द वार्ड नंबर 5 निवासी आकिल सैफी, यामीन, फरमान सैफी, इरशाद, नवाब, ताहिर, सलीम, रहमान, मुस्तकीम, अनवर, अख्तर व सद्दाम आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग घनी आबादी में जबरदस्ती 5जी का मोबाइल टावर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। आबादी के बीच मोबाइल टावर लगने से बीमारी फैलने की आशंका जाहिर की गई है। सभी ने पुलिस से घनी आबादी के बीच लगने वाले मोबाइल टावर को रुकवाये जाने की मांग की है।