फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जीएसटी की टीम का गोदाम में छापा, सामान से लदे तीन वाहन कब्जे में लिए, सहारनपुर ले गई टीम

Thu, 22 Feb 2024 08:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में जीएसटी की टीम ने एक गोदाम में छापा मारा। टीम ने मौके से सामान से लदे तीन वाहन कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से जीएसटी की एसआईबी टीम ने शामली में स्थानीय सचल दल के साथ मिलकर मोहल्ला सलेक विहार में एक गोदाम पर छापा मारा। टीम ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गोदाम का ताला खोला गया। गोदाम से माल से लदी दो पिकअप गाड़ी और एक मिनी ट्रक बरामद किया गया। बरामद गाड़ियों को सहारनपुर ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहारनपुर से जीएसटी की एआईबी की टीम शामली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय सचल दल के अधिकारियों के साथ दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला सलेक विहार में नूर हसन के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर उस समय ताला लगा हुआ था। अधिकारियों ने गोदाम संचालक से फोन पर बात कर मौके पर बुलाया, लेकिन उसने शहर से बाहर होना बताया।

Trending Videos

इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। अधिकारियों की सख्ती के चलते गोदाम संचालक का पुत्र चाबी लेकर पहुंचा। इसके बाद गोदाम का ताला खोला गया। एसआईबी के अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम से दो पिकअप गाड़ी और एक मिनी ट्रक मिला। तीनों गाड़ियों में सामान लदा हुआ था। एसआईबी टीम ने माल से लदी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और उन्हें सहारनपुर ले गई। इन गाड़ियों में किराना, कपड़ा, बिजली, स्क्रैप आदि मिश्रित सामान लदा होना बताया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से जीएसटी की चोरी करके माल शामली लाया जा रहा है। इस सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, गाड़ियों में लदे सामान की जांच की जाएगी। इसके बाद सही स्थिति सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

जीएसटी के अधिकारी विजयानंद पांडे ने बताया कि शामली में एक गोदाम से सामान से लदे तीन वाहनों को कब्जे में लिया गया है। सामान की जांच के लिए वाहनों को सहारनपुर लाया गया है। सामान की जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें